Tuesday, October 20th, 2026

बढ़ती उम्र के असर को रोकने के लिए खाएं इनमें से एक चीज

 


जरूरी नहीं है कि अपना ध्यान रखने के लिए और युवा बने रहने के लिए आपको स्किन केयर फेस पैक्स ही लगाने पड़ें । आप बिना ऐसा किया भी अपनी त्वचा को ताउम्र जवां बनाकर रख सकते हैं, फिर चाहे आपकी उम्र जो भी हो। हम मजाक नहीं कर रहे हैं बल्कि हम आपके लिए ऐसे भोज्य पदार्थों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपकी त्वचा पर बढ़ती उम्र के असर को थाम कर रख सकते हैं।

इन भोज्य पदार्थों में वेज और नॉनवेज दोनों तरह के विकल्प शामिल हैं। तो आपको जो भी फूड पसंद आए आप उसे अपनी डेली डायट में शामिल कर लें। इस बात की कोशिश करें कि आपकी डायट बैलंस होनी चाहिए। ताकि शरीर को पूरा पोषण मिलता रहे और बुढ़ापा आपके पास भी ना फटक सके

ये तीन फूड हैं बेहद जरूरी
त्वचा पर तेजी से नजर आते उम्र के असर को रोकने में तीन खास फूड्स बहुत मददगार रहते हैं। इमें ऑलिव ऑइल, रेड वाइन और डार्क चॉकलेट का नाम शामिल है। भारतीय लोगों के लिए खासतौर पर यह सलाह है कि ऑलिव ऑइल का उपयोग अपने भोजन में देसी घी या बटर की तरह करें। सब्जी छोंकने या दाल में तड़का लगाने के लिए नहीं।
आप हर दिन एक छोटा-पैक रेड वाइन का ले सकते हैं और एक से दो पीस डार्क चॉकलेट का हर दिन खाना भी आपकी त्वचा को बढ़ती उम्र की लकीरों से मुक्त रख सकता है। डॉर्क चॉकलेट में ऐंटिऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं और रेड वाइन में पॉलिफेनॉल्स। ये दोनों ही तत्व की उम्र बढ़ानेवाले फैक्टर्स को दूर रखते हैं।

फाइबर और साइट्रिक एसिड रखें जवां और हसीन
ऐंटी एजिंग क्रीम्स के उपयोग के साथ ही अगर आप ऐंटी एजिंग फूड का भी सेवन करें तो ताउम्र खूबसूरत और हसीन बनी रह सकती हैं। इसके लिए अपनी डायट में इन्हें जरूर शामिल करें...
दही
शहद
केला
अनार
नींबू
उन फलों और सब्जियों का अधिक सेवन करें, जिनमें रफेज और फाइबर्स की मात्रा अधिक होती है। इसलिए आप हर दिन कम या अधिक मात्रा में इन फूड्स को जरूर खाएं...
खीरा
कच्चा शलजम
गाजर
टमाटर
चुकंदर की सलाद

 

त्वचा के लिए गुड है ग्रीन-टी
अभी तक आपने सिर्फ यही बढ़ा और सुना होगा कि ग्रीन-टी पीने से वजन नियंत्रित रहता है, मोटापा नहीं बढ़ता है। लेकिन आज हम आपको इस टी की एक और खूबी के बारे में बता रहे हैं, वह ये कि इस टी के नियमित सेवन से आपकी त्वचा की कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं।
स्किन की सेल्फ रिपेयरिंग प्रॉसेस को गति मिलती है। साथ ही त्वचा में ग्लो और नमी दोनों बनाए रखने में सहायता मिलती है। चाय या कॉफी की तरह ग्रीन-टी के सेवन से शरीर के पानी का स्तर घटता नहीं है, बल्कि बना रहता है। लेकिन आपकी त्वचा को ग्रीन-टी के ये फायदे तभी मिलते हैं, जब आप नियमित रूप से इसका उपयोग करें और बिना एडेड शुगर के ग्रीन-टी पिएं।

कोड फिश है खास
नॉनवेज खानेवाले लोगों को त्वचा पर बढ़ता उम्र का असर थामने के लिए कोड फिश का सेवन जरूर करना चाहिए। इस मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं और सेलेनियम, प्रोटीन इत्यादि इंग्रीडिएंट पाए जाते हैं। इसलिए इस फिश को खाने से आपकी त्वचा सुंदर तो बनती ही है। साथ ही इसका सेवन आपको स्किन कैंसर से भी बचाता है।

त्वचा में कसावट लाती हैं बेरीज
बेरी खाना हर किसी को पसंद होता है। क्योंकि इनका स्वाद और तासीर इन्हें खाते के साथ ही ताजगी से भर देता है। इसलिए आप हर दिन दोपहर के स्नैक्स में या सुबह नाश्ते में बेरीज का उपयोग जरूर करें। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरीज, चेरी, क्रैनबेरी में से किसी को भी चुन सकते हैं।
ज्यादातर बेरीज में पाए जानेवाले गुण लगभग एक जैसे होते हैं। बस इनके स्वाद और सुगंध के आधार पर आप अपनी पसंद का फल चुन लीजिए। क्योंकि बेरीज खट्टी होती हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि आप दोपहर के नाश्ते में ही इनका उपयोग करें, सुबह नहीं। ताकि दोपहर में आपके पाचन को ये बेरीज बूस्ट देने का काम करें।

स्किन में ग्लो बढ़ाते हैं ड्राईफ्रूट्स
आपको यह बात हैरान जरूर कर सकती है। लेकिन आपको बता दें यदि आप हर दिन एक मुट्ठी भरकर ड्राईफ्रूट्स का उपयोग करती हैं तो आपको चेहरे पर कोई ऐंटी एजिंग क्रीम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में पाए जानेवाले पोषक तत्व आपकी त्वचा में प्राकृतिक ग्लो खुद-ब-खुद बढ़ा देंगे।
खासतौर पर काजू, बादाम, किशमिश और अखरोट, इन 4 सूखे मेवों का सेवन हर दिन करें। एक दिन में आप दो से तीन अखरोट आराम से खा सकती हैं। इसके साथ ही मुट्ठीभर काजू-बादाम और किशमिश खाएं। इन मेवों का पूरा पोषण पाने के लिए दिन में दो बार एक-एक गिलास दूध पिएं। यकीन मानिए आपको कभी पार्लर जाने की या फेशियल कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय